फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ पानी चाहिए तो नई लाइन से लो कनेक्शन

Sun, 01 May 2016 01:55 AM IST
ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
 खटीमंडी के निकट 11-12 क्रॉस रोड के इलाके स्थित पुरानी पेयजल लाइन में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे पेयजल का संकट गहरा जाता है। ऐसे में मजबूरन आसपास के क्षेत्रों से पानी की कमी को पूरा करना पड़ता है।
विज्ञापन

उधर, संबंधित विभाग को समस्या बताने पर नई पाइप लाइन से कनेक्शन लेने की बात कही जाती है।

अधिकतर इलाकावासी नई लाइन में कनेक्शन लेने में असमर्थ हैं। दूसरी ओर, इलाकावासी पुष्पा, राखी, शीला, अंजना, मीना देवी, लक्ष्मी, शकुंतला, पूर्ण देवी, शारदा, गणेश, अरुण, राजो देवी, नीना का कहना है कि काफी समय से पेयजल लाइन में गंदे पानी की सप्लाई होती है। शिकायतों के बाद विभाग की ओर से नई लाइन तो बिछा दी गई है और लोगों से कनेक्शन लेने को कहा गया है। उनका कहना है कि पहले भी काफी पैसा लगाकर कनेक्शन लिया था और अब दोबारा विभाग की ओर से कनेक्शन लेने की बात कही जा रही है।

ऐसे वे असमर्थ हैं। इस कारण उन्हें परेशानी हो रही है। संबंधित विभाग को चाहिए कि वह कोई योजना बनाए और इलाकावासियों को साफ पानी मुहैया करवाएं।

गंदे पानी की आपूर्ति का मामला मेरे संज्ञान में नहीं आ रहा है। अगर समस्या है तो समाधान किया जाएगा। संबंधित क्षेत्र में विभाग की ओर से नई लाइन बिछाई गई है और इलाकावासियों को उसमें कनेक्शन लेने को कहा गया है। ताकि लोगों को साफ पानी पिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरएस गर्ग, एसडीओ, अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें