फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की बैटरी फटने से घर में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी के एक घर में मोबाइल की बैटरी फटने से आग लग गई। हालांकि इस दौरान जानी नुकसान से बचाव हो गया लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी समय से न पहुंचने के कारण घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

घर के मालिक बीसा राम ने बताया कि आग मोबाइल की बैटरी फटने से लगी है। आग लगने से कुछ ही समय पहले उनकी पत्नी ने घर में जोत जलाकर अपना मोबाइल वहीं पास में चार्जिंग पर लगाया था। इसके बाद वह बाजार आ गई। कुछ देर बाद पड़ोसी ने फोन कर बताया कि तुम्हारे घर में आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग से फ्रिज, कूलर, बिस्तर, कंबल, मनियारी का सामान जल गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम के वक्तमार्केट में रेहड़ी-फड़ी लगने के कारण यहां पर जाम लगा रहता है। कॉलोनी में पार्किंग की समस्या होने के कारण लोग गाड़ियां अक्सर सड़क पर ही पार्क कर देते हैं। इस कारण अक्सर अक्सर एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियों को निकलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें