फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना की टैक्सटाइल फैक्टरी में लगी भयानक आग, 3 मकान जलकर खाक

Sat, 29 Apr 2017 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
टैक्‍सटाइल फैक्‍टरी में लगी भयानक आग
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में एक टैक्सटाइल में भयानक आग लग गई, जिसमें आसपास के तीन मकानों को भी चपेट में ले लिया। मकान बुरी तरह जलकर खाक गए। हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं और न ही कोई घायल हुआ है।
विज्ञापन


आग बस्ती जोधावाल चौक के नजदीक बनी फैक्‍टरी में लगी। फायर ब्रिगेड की करीब 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। शनिवार को दोपहर बाद शहर के बस्‍ती जोधावाल के पास गोपाल नगर स्थित डीसी कपूर फेब्रिक टैक्‍सटाइल फैक्‍टरी से धुंआ उठने लगा।

देखते ही देखते आग लग गई और सभी मजदूर बाहर दौड़े आए। सूचना तुंरत फायर बिग्रेड  और पुलिस को दी गई। आग इतनी भड़क गई की साथ लगती दौलत कॉलोनी के घरों तक पहुंच गई, जिसमें 3 घर जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें