फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: फर्नीचर शोरूम में देर रात लगी आग, सारा सामान जला, सुबह 4 बजे पाया गया काबू, कारणों की जांच जारी

Mon, 20 Nov 2023 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दमकल विभाग के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की टीम सोमवार को मौके पर जाकर इसकी पड़ताल करेगी। शोरूम के अंदर लकड़ी का फर्नीचर होने के कारण आग काफी तेज भड़क गई थी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में फर्नीचर शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में रविवार देर रात एक फर्नीचर शोरूम में आग लग गई। आग काफी भयंकर थी। आग की लपटों को देखकर वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और फायर विभाग की टीम पहुंची। करीब चार घंटे के ऑपरेशन के बाद सुबह चार बजे आग पर काबू पाया गया। आग में लाखों रुपये का फर्नीचर जल गया है।
विज्ञापन

 
दमकल विभाग के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की टीम सोमवार को मौके पर जाकर इसकी पड़ताल करेगी। शोरूम के अंदर लकड़ी का फर्नीचर होने के कारण आग काफी तेज भड़क गई थी। शोरूम में फर्नीचर पर लगे केमिकल के कारण भी इस आग ने विकराल रूप ले लिया था। 

यह भी पढ़ें: करतारपुर साहिब के पास डांस पार्टी: पंजाब में गरमाई सियासत, एक सुर में पाकिस्तान सरकार से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


मौके पर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के फायर टेंडर के अलावा दूसरे और स्टेशनों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी। करीब 1:30 बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था, लेकिन पूरा ऑपरेशन सुबह 4 बजे तक चला। 
विज्ञापन


अक्तूबर में कई जगह लगी थी आग
4 अक्तूबर को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में ही भजन गायक कन्हैया मित्तल के भाई के फर्नीचर के शोरूम में आग लगी थी। इसमें भी पूरा फर्नीचर जल गया था। इससे पहले इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में टोयोटा गाड़ियों के शोरूम में भी आग लग गई थी। नौ अक्तूबर को पीजीआई के नेहरू ब्लॉक में आग लगी थी। इसमें अस्पताल में काफी नुकसान हो गया था। वहीं 16 अक्तूबर को पीजीआई के एडवांस आई सेंटर में भी आग लगी थी। दिवाली वाले दिन भी देर शाम चंडीगढ़ के बापूधाम कॉलोनी में कपड़ों के तीन मंजिला शोरूम में आग लग गई थी। इसमें कपड़ों का काफी नुकसान हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें