फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला, दमकल की नौ गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

Wed, 18 May 2022 05:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

फायर अधिकारी मनिंदर सिंह ने कहा कि आग ने दो मंजिला बिल्डिंग को चपेट में ले लिया था। फायर ब्रिगेड की करीब नौ गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी रहीं और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूटर स्पेयर पार्ट्स का हब कहे जाने वाले सुभानी बिल्डिंग इलाके में बुधवार सुबह करीब सवा सात बजे बाम्बे स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की करीब नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिन्होंने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फायर विभाग मामले की जांच में जुटा है। जानकारी के अनुसार सुभानी बिल्डिंग चौक के आसपास स्कूटर रिपेयर और स्पेयर पार्ट्स की दुकानें है। जहां हजारों लोग रोजाना आते जाते हैं। मंगलवार की रात बाम्बे स्पेयर पार्ट्स के मालिक दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह करीब सवा सात बजे दुकान में अचानक आग लग गई। 

धीरे-धीरे आग फैल गई और लपटें दूर तक दिखने लगीं। आग फैलने का सबसे बड़ा कारण था कि दुकान के अंदर इंजन ऑयल के साथ साथ ऐसी कई चीजें पड़ी थी जो वाहनों में पेट्रोलियम पदार्थ के तौर पर इस्तेमाल होती है। जिस कारण आग लगातार फैलती रही और डिब्बों में धमाके भी होते रहे। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी मालिक को दी और आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


दुकान मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है लेकिन गनीमत रही कि आसपास की दुकानें बच गईं और समय रहते आग फैलने से बचा लिया गया। थाना डिवीजन नंबर 3 की एसएचओ सब इंस्पेक्टर जसबीर कौर ने बताया कि जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली, वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। वहां भीड़ को कंट्रोल किया और आगे किसी को जाने की इजाजत नहीं दी।
 
क्या कहते हैं फायर अधिकारी 
फायर अधिकारी मनिंदर सिंह ने कहा कि आग ने दो मंजिला बिल्डिंग को चपेट में ले लिया था। फायर ब्रिगेड की करीब नौ गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी रहीं और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें