फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में गद्दों के गोदाम में लगी भीषण आग, बाथरूम में नहा रही महिला की मौत

Fri, 27 Sep 2019 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
गद्दा फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दोमोरिया पुल के पास गुरुवार सुबह गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला इमारत को चपेट में ले लिया। आग लगते ही घर के बाकी सदस्य तो किसी तरह से बाहर आ गए लेकिन घर मालिक की पत्नी बाथरूम में नहा रही थी। उनके बारे में किसी को कुछ पता नहीं था। पता चलने पर उन्हें किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर फायर ब्रिगेड की सभी स्टेशनों से गाड़ियां वहां पहुंच गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण तीन मंजिला बिल्डिंग में पड़ा सारा सामान पूरी तरह से राख हो गया। आग लगने का कारण अब तक शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

दोमोरिया बुल के पास चावला स्टोर के नाम से चरणजीत चावला की गद्दे की दुकान है। दुकान के साथ ही उन्होंने गद्दे बनाने का गोदाम बनाया हुआ है। बिल्डिंग की दो मंजिलों पर परिवार रहता है। सुबह छह बजे के करीब फैक्ट्री के गोदाम में लगे मीटर से शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई। लोगों का शोर सुन फैक्ट्री मालिक चरणजीत सिंह बाहर आए तो आग ज्यादा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने बेटे मनीष चावला, बहु आयुषी चावला, पोते और पोती को नींद से जगाया। वह नीचे बाहर जाने लगे तो आग ने रास्ता पूरी तरह से अपने कब्जे में ले रखा था। वह फिर से ऊपर गए। उन्होंने ऊपर से चिल्लाना शुरू किया तो फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने गली की तरफ से सीढ़ी लगाई। इससे बारी-बारी सब लोग नीचे उतरे। घर के सभी सदस्य नीचे उतर गए लेकिन चरणजीत की पत्नी हर्ष चावला के बारे में किसी को कुछ पता ही नहीं था। 

वह बाथरूम में नहाने के लिए गई हुई थी। जब सब नीचे आ गए तो सब उनका पता करने लगे। पता चलने के बाद फायर ब्रिगेड के मुलाजिम अंदर गए और बाथरूम का दरवाजा किसी तरह से खोला। अंदर हर्ष चावला गिरी हुई थीं। वह उन्हें किसी तरह से नीचे लाए और अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

आग की वजह से चरणजीत की पूरी दुकान, गोदाम फैक्ट्री के साथ-साथ अंदर पड़े दो एक्टिवा, बाइक और घर का सारा सामान जलकर बुरी तरह से राख हो गया। फायर अफसर सृष्टि नाथ शर्मा ने बताया कि करीब 30 गाड़ियां पानी डालकर काबू पाया गया। थाना डिवीजन चार के एसएचओ इंस्पेक्टर सतवंत सिंह ने बताया कि हर्ष चावला का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों के बयान लिखवाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें