फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में टला बड़ा हादसा: 25 बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, लोगों ने आनन-फानन सभी को बाहर निकाला

Wed, 22 Sep 2021 04:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम (भिवानी)

सार

हरियाणा के भिवानी में बड़ा हादसा टल गया। बच्चों से भरी स्कूल बस में तोशाम में आग लग गई। आनन-फानन लोगों ने सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। आग किस वजह से लगी है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
स्कूल बस से निकलता धुआं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही बस में अचानक आग लगने से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। घटना हरियाणा के तोशाम के मुख्य चौक के पास की है। बस हिसार के एक निजी विद्यालय की है। स्थिति को देख आसपास के दुकानदारों की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बस में करीबन 25 विद्यार्थी सवार थे। घटना के समय तोशाम में भारी बारिश हो रही थी और चौक में जमा बरसाती पानी से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। वहीं, बच्चों के सुरक्षित बस से बाहर निकालने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है। 

बुधवार दोपहर हिसार के एक निजी स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। तोशाम के मुख्य चौक के पास पहुंचते ही अचानक बच्चों से भरी बस में आग लग गई। बस में धुआं उठता देखकर चालक ने बस को रोक दिया। हालात की गंभीरता को देखते हुए आसपास के दुकानदार दौड़े और बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। दुकानदारों एवं बस स्टाफ ने बच्चों को सकुशल बाहर निकालते हुए अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। 
विज्ञापन


बड़ा हादसा टला
हिसार के नामी निजी विद्यालय की बस में अचानक आग लगने के दौरान स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। दुकानदारों एवं बस स्टाफ ने बच्चों को तुरंत बाहर निकाल लिया। पूरी बस धुआं-धुआं हो गई। बच्चों को बाहर निकलने में देरी हो जाती तो धुंए में दम घुटकर बड़ा हादसा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। गनीमत रही की घटना के समय बरसात हो रही थी। चौक में जमा बरसाती पानी का लाभ उठाते हुए आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। दुकानदारों के अनुसार घटना के समय बस में 20-25 छात्र थे। वहीं चालक बस में 4-5 बच्चे होने की बात कह रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें