फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर लाल ने हाथ छोड़कर चलाई साइकिल: वर्ल्ड कार फ्री डे पर किया एलान- हरियाणा में ई-वाहन खरीदने वालों को मिलेगा अनुदान

Wed, 22 Sep 2021 02:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विश्व कार फ्री दिवस पर साइकिल चलाया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में शुरुआत में ई-वाहन खरीदने वालों को अनुदान देने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि गुरुग्राम में अब ई-वाहनों के चलन को बढ़ावा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने चलाई साइकिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को कार फ्री डे के मौके पर साइकिल से सचिवालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाथ छोड़कर भी कुछ दूर साइकिल चलाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत शिक्षा मंत्री कंवर पाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल के अलावा कई विधायक मुख्यमंत्री निवास से सिविल सचिवालय तक साईकिल से पहुंचे।

विज्ञापन


सीएम ने बताया कि राज्य में ई-वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार द्वारा आरंभ में ई-वाहन खरीदने वाले लोगों को अनुदान दिया जाएगा। सरकार ने निर्धारित अवधि से पुराने वाहनों को एनसीआर क्षेत्र में बंद करने के लिए व्हीकल-स्क्रैप पॉलिसी भी बनाई।मुख्यमंत्री वर्ल्ड कार फ्री डे के अवसर पर यहां सिविल सचिवालय में ई-वाहनों के प्रति जागरूकता प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

उन्होंने कहा कि वाहनों की निरंतर संख्या बढ़ने से पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। लोगों ने वाहनों को स्टेटस सिंबल मान लिया है जिसके कारण घर व कार्यालय नजदीक होते हुए भी कर्मचारी व अधिकारी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने आज 22 सितंबर को ‘वर्ल्ड कार फ्री डे’ के मौके पर लोगों को कार-पूलिंग सिस्टम अपनाने या आसपास के क्षेत्र में पैदल या साईकिल से जाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वायुमंडल में ऑक्सीजन की प्रचुर मात्रा होनी आवश्यक है। परंतु प्रदूषण के कारण पर्यावरण में कार्बनडाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदूषण कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए गुरूग्राम में अभी तक सीएनजी बसों को प्रोत्साहित किया जा रहा था, परंतु अब वहां भी ई-बसों व ई-ऑटो को चलाने पर बल दिया जाएगा। सीएम ने विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा निर्मित ई-स्कूटर और ई-कारों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उदघाटन किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें