फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: क्रोकरी स्टोर के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Sat, 27 Jul 2024 12:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

आग के कारण आसपास की कुछ दुकानों को भी खाली करवा दिया गया है। गोदाम के पीछे स्थित एक अन्य फैक्टरी की दीवार तोड़कर फायर कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन
क्रोकरी स्टोर के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो स्थित भगवती क्रोकरी स्टोर के गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की पहले दो गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन आग इतनी बढ़ चुकी थी कि दमकल की करीब आठ गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। अभी तक आग बुझाई नहीं जा सकी है। 
विज्ञापन

आग के कारण आसपास की कुछ दुकानों को भी खाली करवा दिया गया है। गोदाम के पीछे स्थित एक अन्य फैक्टरी की दीवार तोड़कर फायर कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवती क्रोकरी स्टोर में ग्राउंड फ्लोर पर डिस्प्ले स्टोर बनाया गया है जबकि पहले फ्लोर पर काफी बड़ा गोदाम है। आग सुबह पहले फ्लोर पर बने गोदाम में लगी। आग में लाखों का प्लास्टिक का सामान जलकर राख हो गया है। अभी तक आग बुझ नहीं पाई है और गोदाम से निकल रहे धुएं के गुबार से आसमान भी काला दिख रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें