आग के कारण आसपास की कुछ दुकानों को भी खाली करवा दिया गया है। गोदाम के पीछे स्थित एक अन्य फैक्टरी की दीवार तोड़कर फायर कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो स्थित भगवती क्रोकरी स्टोर के गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की पहले दो गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन आग इतनी बढ़ चुकी थी कि दमकल की करीब आठ गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। अभी तक आग बुझाई नहीं जा सकी है।
विज्ञापन
आग के कारण आसपास की कुछ दुकानों को भी खाली करवा दिया गया है। गोदाम के पीछे स्थित एक अन्य फैक्टरी की दीवार तोड़कर फायर कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
भगवती क्रोकरी स्टोर में ग्राउंड फ्लोर पर डिस्प्ले स्टोर बनाया गया है जबकि पहले फ्लोर पर काफी बड़ा गोदाम है। आग सुबह पहले फ्लोर पर बने गोदाम में लगी। आग में लाखों का प्लास्टिक का सामान जलकर राख हो गया है। अभी तक आग बुझ नहीं पाई है और गोदाम से निकल रहे धुएं के गुबार से आसमान भी काला दिख रहा है।