फैक्टरी से उठता धुएं का गुबार
प्रकाश केमिकल फैक्टरी में मंगलवार शाम करीब चार बजे अचानक आग लग गई। हादसा उस समय हुआ, जब फैक्टरी का एक ड्राइवर ट्रक को बैक कर रहा था, इसी दौरान ट्रक बिजली के तार को छू गया और आग भड़क गई। आग देख कर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। केमिकल के चलते आग ने पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया।
इसके बाद फैक्टरी में रखे केमिकल के ड्रमों में धमाके होने लगे। आसपास की फैक्टरियों में केमिकल के ड्रम गिरने की वजह से आग लग गई। आग की वजह से आसपास की दूसरी फैक्टरियों और घरों को भी खाली करवा लिया गया है। प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीमें भी फायर ब्रिगेड विभाग के साथ पहुंच गई है। फिलहाल राहत कार्य जारी है।