इन दिनों शिरोमणि अकाली दल का जगह-जगह विरोध भी किया जा रहा है। इस मामले को लेकर अभी तक शिरोमणि अकाली दल की तरफ से किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है लेकिन माई गोदड़ी पंचायत के सरपंच और यूथ अकाली दल के जिला प्रधान गुरकवंल सिंह ने कहा कि पोस्टर पर कालिख पोतना निंदनीय है।
बिजली खंबे पर पोस्टर मामले में नोटिस जारी
शिअद उम्मीदवार गुलजार सिंह रणिके के पोस्टरों पर कालिख पोतने का मामला प्रकाश में आने पर यह भी खुलासा हुआ कि यह पोस्टर बिजली विभाग के खंबों पर लगाए गए हैं, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। जिला चुनाव अधिकारी कम रिटर्निंग अफसर कुमार सौरभ राज ने कहा कि यह जानकारी मिलते ही उन्होंने पोस्टर उतारने के आदेश दे दिए है और आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में शिअद उम्मीदवार को नोटिस जारी किया गया है।