फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू अब आएंगे मीडिया के सामने, करेंगे बड़ा ऐलान

Thu, 08 Sep 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
फायरब्रांड नेता नवजोत सिद्ध अब मीडिया के सामने आएंगे और कई बड़े ऐलान करेंगे। इसके लिए सिद्धू कल चंडीगढ़ में होंगे। राज्यसभा से इस्तीफा देने और आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं के बाद अचानक नए मोर्चे का गठन करने वाले क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
विज्ञापन


विवादों में रहने के बाद पहली बार चंडीगढ़ पहुंच रहे सिद्धू के साथ ओलंपियन व विधायक परगट सिंह और बैंस बंधु सिमरजीत सिंह व बलविंदर सिंह (दोनों विधायक) भी होंगे।

वैसे तो ‘आवाज-ए-पंजाब’ के नेता चंडीगढ़ प्रेस क्लब में अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेंगे, लेकिन उनके आने की आहट के साथ ही प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस और अकाली दल की भी नजरें उन पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के वरिष्ठ नेताओं से भी बैठक करेंगे

नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
जानकारों के अनुसार इस दौरान वह पंजाब के कुछ ऐसे वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे, जो अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं और पार्टी छोड़ने को तैयार हैं।

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर द्वारा 16 सितंबर के बाद मोर्चा में शामिल होने पर फैसला लेने की बात कहकर सूबे की राजनीति में हलचल मचा दी है।

छोटेपुर को मोर्चे में उच्च पद देने की पेशकश भी की जा चुकी है। यदि छोटेपुर मोर्चे में शामिल होते हैं तो बड़ी संख्या में आप नेता भी उनके साथ जाएंगे, जो पहले ही पार्टी की नीतियों से नाखुश हैं। इनमें पंजाब आप के सात जोनल प्रधान भी शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें