फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः थर्मल प्लांट में धमाके के बाद लगी आग, कई कार हुई क्षतिग्रस्त

Fri, 14 Dec 2018 09:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ ( पंजाब)
विज्ञापन
जनरेटर पर लगी आग
विज्ञापन

रोपड़ स्थित गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट में एक धमाके के बाद इंसूलेटर के पुर्जे उड़ कर कुछ दूरी पर खड़ी कारों पर जा गिरे। यह धमाका सुबह करीब सात बजे हुआ। धमाके के बाद थर्मल के यार्ड के भीषण आग लग गई। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की वजह से थर्मल प्लांट की पांच नंबर यूनिट बंद हो गई। यूनिट के जनरेटर ट्रांसफार्मर का इंसूलेटर फेल हो गया और धमाके से इंसूलेटर के पुर्जे उड़ कर कुछ दूरी पर खड़ी कारों पर जा गिरे जिससे तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन


इस घटना के तुरंत बाद थर्मल प्लांट के मुख्य इंजीनियर घटना स्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए थर्मल प्लांट की फायर ब्रिगेड को निर्देश दिए। इसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। थर्मल प्लांट के डिप्टी चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) सतविंदर सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण इंसूलेटर का ही नुकसान हुआ है। 

ट्रांसफार्मर का बचाव हो गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना के कारण वित्तीय नुकसान नहीं हुआ लेकिन फिर भी ट्रांसफार्मर को चालू करने के लिए तीन चार दिन का समय लग जाएगा। प्लांट के अधिकारी अभी तक हुए नुकसान की पूरी तरह से पुष्टि नहीं कर रहे है पर जांच के बाद ही हादसे के कारणों तथा नुकसान का सही पता लग सकेगा। जिन लोगों की कारों का नुकसान हुआ है, वह नुकसान के मुआवजे को लेकर परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें