फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: यूट्यूबर ब्रजभूषण मार्कण्डेय की बढ़ीं मुश्किलें, पंजाब में दर्ज हुई FIR, लुधियाना पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 03 Jan 2024 10:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

यूट्यूबर ब्रजभूषण मार्कण्डेय की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पंजाब के लुधियाना में भाजपा नेता की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। अब जल्द ही पंजाब पुलिस की टीम यूपी के गाजीपुर पहुंचने वाली है। उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के यूट्यूबर ब्रजभूषण मार्कण्डेय के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। यह केस पंजाब के लुधियाना में दर्ज किया गया है। ब्रजभूषण मार्कण्डेय गाजीपुर के रहने वाले हैं। आरोप है कि उन्होंने भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के खिलाफ अपमानजनक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। इसमें महर्षि वाल्मीकि जी के खिलाफ कई गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन


वीडियो यूट्यूब पर आने के बाद महानगर के पूर्व विधायक और जालंधर से भाजपा की टिकट पर लोकसभा उपचुनाव लड़ चुके इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने इसकी शिकायत थाना मॉडल टाउन की पुलिस से की। पुलिस ने जांच के बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले यूट्यूबर ब्रजभूषण मार्कण्डेय के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में थाना मॉडल टाउन की पुलिस जल्द ही उत्तर प्रदेश रवाना होगी।

इंद्र इकबाल सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी यूट्यूबर ने डाकू से महर्षि की यात्रा वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या एयरपोर्ट टाइटल से यूट्यूब पर वीडियो अपलोड किया है। इसमें उसने गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया है। थाना मॉडल टाउन के जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें