फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 को ‘बैसाखी मुटियारां दी’ के फाइनल ऑडिशन

Mon, 07 Apr 2014 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी ने अपनी सहेलियों के साथ ग्रुप बनाया, तो किसी ने अपनी भाभी और ननद के साथ। हर किसी का मकसद सिर्फ शो में बेस्ट परफार्मेस देना था।
विज्ञापन


गरमी में पसीने से तर होने के बावजूद रविवार को महिलाओं का यह जोश देखने को मिला अमर उजाला के ‘रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी’ कार्यक्रम में होने वाले गिद्दा और भंगड़ा नृत्य की रिहर्सल में, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी टीम के साथ जमकर पसीना बहाया। यह रिहर्सल रविवार को बाल भवन सेक्टर-23 में की गई।

अमर उजाला सोशल वेलफेयर विभाग यूटी प्रशासन और ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जायरा डायमंड और ओमिका क्रिएशंस के सहयोग से ‘रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी’ कार्यक्रम 13 अप्रैल को टैगोर में आयोजित किया जाएगा। वहीं इस कार्यक्रम का बिग एफएम रोडियो पार्टनर है।
विज्ञापन


नौ अप्रैल को होगा फाइनल ऑडिशन
कार्यक्रम में होने वाला गिद्दा, भंगड़ा और स्क्रिट के लिए नौ अप्रैल को बाल भवन सेक्टर-23 में फाइनल ऑडिशन लिए जाएंगे। कार्यक्रम को-ऑडिनेटर उमा महाजन और शैली तनेजा ने बताया कि गिद्दा और भंगड़े के लिए प्रतिभागियों में काफी उत्साह है। रविवार को तीन टीम गिद्दा और तीन टीम भंगड़े ने रिहर्सल की। इस कंपीटिशन में रूपांतरण क्लब के अलावा अन्य महिलाएं भी हिस्सा ले सकती हैं।

तंबोला भी होगा कार्यक्रम में
टैगोर थियेटर में होने वाले इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों के लिए दोपहर तीन बजे तंबोला भी खेला जाएगा। जिसमें विजेता को पुरस्कार भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में होने वाले गिद्दा और भंगड़े में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को एक ओर मौका दिया जा रहा है।

इच्छुक प्रतिभागी 9815605916 और 9803079803 पर संपर्क कर अपना नाम लिखा सकती हैं। इस प्रतियोगिताओं में रूपांतरण क्लब के अलावा अन्य महिलाएं भी अपनी टीम के साथ हिस्सा ले सकती हैं।

अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्यों और उनके परिवार के लिए यह कार्यक्रम खास तौर पर आयोजित किया जा रहा है। स्नेहालय के बच्चे डांस की प्रस्तुति देंगे।

ये होगी प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम में पंजाबी ट्रेडीशनल सॉन्ग कंपीटिशन, गिद्दा, भंगड़ा (बच्चे भी हिस्सा ले सकते हैं) और सोशल और कल्चरल मुद्दों पर स्किट कंपीटिशन होंगे। साथ ही बच्चों के लिए दो वर्ग में जूनियर (6 से 10 साल) और सीनियर वर्ग (11 से 16 साल) में पेंटिंग कंपीटिशन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अमर उजाला रूपांतरण क्लब की नई सदस्यता के लिए भी इच्छुक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। यदि किसी कारणवश रूपांतरण सदस्यों को कॉल पहुंच नहीं पाई, तो वे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें