फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: फिल्म अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता भाजपा में शामिल, लड़ चुके हैं विधानसभा व लोकसभा का चुनाव

Fri, 24 Dec 2021 08:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने भाजपा का दामन थामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिल्म अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित समारोह के दौरान कांग्रेस, शिअद, आप व बसपा के कई नेता भी भाजपा में शामिल हुए। यह जानकारी भाजपा प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा ने दी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बाघा, दयाल सिंह सोढी भी उपस्थित रहे। संतोख सिंह सुख ने 2014 में विधानसभा और 2019 में खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन


जीवन गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संतोख सुख के अलावा यूथ कांग्रेस के पूर्व सचिव विरेश शांडिल्य (मोहाली), यूथ कांग्रेस के पूर्व सचिव व पूर्व सरपंच जसपाल सिंह शैरी (फतेहगढ़ साहिब), श्री चमकौर साहिब के पूर्व विधानसभा इंचार्ज गुरदर्शन सिंह (रूपनगर), शिअद यूथ विंग के पूर्व विधानसभा इंचार्ज (श्री चमकौर साहिब) व ब्लॉक समिति बरसलपुर से आजाद चुनाव लड़ चुके गुरप्रीत सिंह (रूपनगर), बसपा के सीनियर कार्यकर्ता भाग सिंह (रूपनगर), संगत सहारा वेलफेयर क्लब संगत मंडी के चेयरमैन रूपिंदरजीत सिंह (बठिंडा) भाजपा में शामिल हुए हैं।

इसके अलावा रिटायर्ड डीएसपी बुलंद सिंह (लुधियाना), सामाजिक कार्यकर्ता हरीश बहरी (लुधियाना), पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व 2014 में कैप्टन अमरिंदर सिंह के लोकसभा चुनाव के पूर्व सोशल मीडिया इंचार्ज गुरशरण सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व एग्जीक्यूटिव सदस्य हरजीत सिंह पुरेवाल, शिअद के पूर्व ब्लॉक सचिव जसपाल सिंह, कांग्रेस के कार्यकर्ता गगनदीप सिंह (अमृतसर), भारती जंजुआ (गुरदासपुर), बसपा के सेक्टर अध्यक्ष शीतल सिंह (रोपड़), आम आदमी पार्टी के स्पोर्ट्स विंग के सचिव कैप्टन रामपाल सिंह, आप के सीनियर कार्यकर्ता नागेंदर सिंह, लखमीर सिंह, एडवोकेट अमरदीप सिंह चंडोक, एडवोकेट अर्पणदीप कौर, एडवोकेट ध्रुव गुप्ता, फिरोजपुर से जिला परिषद सदस्य शैलेंदर सिंह (फिरोजपुर) व गुरमीत सिंह अपने साथियों समेत भाजपा में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें