फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप युवा हैं तो आप पर ही है ये बड़ी जिम्मेदारी

Fri, 14 Feb 2014 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अगले सांसद के चयन में शहर के युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। चुनाव विभाग की ओर से पिछले माह शहर की संशोधित मतदाता सूची जारी की थी, जिसमें 55, 455 नए मतदाता जुड़े हैं।
विज्ञापन


इनमें से अधिकतर मतदाता 20 से 29 साल के हैं। इनमें से 35 फीसदी ऐसे मतदाता हैं जो कि पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम शामिल किया जा रहा है। ऐसे में युवा मतदाताओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। यही वजह है कि राजनीतिक दलों ने युवा मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित करने की तैयारी कर ली है।

पिछले साल 15 जनवरी को मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी, जिसमें 67, 746 नए मतदाता जुड़े थे। इनमें से 20 से 29  साल के मतदाता सबसे ज्यादा थे। चंडीगढ़ में मतदाताओं की संख्या अब 5, 80, 700 हो गई है। इनमें 20 से 29 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 1,59, 043 है, जो शहर के कुल मतदाताओं का लगभग 27 फीसदी है।
विज्ञापन


जबकि पिछले साल यह संख्या 1, 53, 626 थी। 30 से 40 साल तक के मतदाताओं की संख्या 1, 47, 957 है जो कि पिछले साल 1,41,649 थी। ऐसे में लगभग 52 फीसदी मतदाता 40 साल से कम उम्र के हैं।

जैसे-जैसे उम्र बढ़ रही है, मतदाताओं की संख्या कम हो रही है। 40 से 49 साल तक 1, 16, 875 मतदाता हैं। 50 से 68 साल तक मतदाताओं की संख्या लगभग एक लाख है जबकि 69 से 80 साल तक लगभग 20 हजार मतदाता हैं।
 
पुरुष मतदाताओं की संख्या ज्यादा
पिछले साल की तरह इस साल भी पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। चंडीगढ़ में 3, 15, 336 पुरुष मतदाता हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2, 65, 364 है। दिसंबर 2011 में हुए नगर निगम चुनाव में चंडीगढ़ में 5, 06, 171 मतदाता थे। इसके बाद फरवरी 2012 में मतदाता और बढ़ गए थे।

29 फरवरी तक मतदाताओं की संख्या 5, 49, 363 हो गई थी। चुनाव विभाग की ओर से मतदाता सूची में संशोधन के लिए 1 अक्तूबर से 30 नवंबर 2013 तक विशेष अभियान चलाया गया था। इसका फायदा मिला और मतदाता बढ़ गए।

महिला मतदाता की संख्या बढ़ी
शहर में चाहे पुरुष मतदाता अधिक हैं, लेकिन पिछले एक साल में महिला मतदाता की संख्या ज्यादा बढ़ी है। एक साल में जहां 12525 महिला मतदाता बढ़े हैं, वहीं पुरुष मतदाता की संख्या एक साल में 11232 ही बढ़ी है। पिछले साल पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,04, 104 थी जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2,52, 839 थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें