सेक्टर-68 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का महिला बैंक शुरू हुआ। बैंक का शुभारंभ पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरा ने किया। वहीं, इस मौके बैंक के तमाम सीनियर अधिकारी उपस्थित रहे। यह शहर व राज्य का पहला महिला बैंक है।
बैंक में कार्यरत सारी मुलाजिम महिला ही हैं। इस मौके अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं को बढ़िया बैंकिंग की सुविधा मुहैया करवाने के लिए शाखा खोली गई है।
इससे महिलाओं व युवतियों को फाइनेंशियल रूप से आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जाएगी। इस बैंक में सारी मुलाजिम महिलाएं हैं। ऐसे में महिलाएं अपनी बात को बढ़िया तरीके से उनके सामने रख पाएगी।
वहीं, महिलाओं को सेविंग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके जिला यूथ अकाली दल के प्रधान हरमनप्रीत सिंह प्रिंस, बैंक के रीजनल मैनेजर मधुकर आनंद, चीफ मैनेजर पीके श्रीवास्तवा, सुखजीत कौर वालिया, अवतार कलसीया, ब्रांच मैनेजर कमलेश देवी, फील्ड अफसर गुरदीप कौर, कैश अफसर नीलम गुप्ता, सरूप बाला, रजनी बाला और संतोष भी मौजूद थीं।