डेढ़ सौ किलो हेरोइन की खेप पकड़े जाने के बाद एकबार फिर से करोड़ों रुपए की अफगानी हेरोइन पकड़ी गई है। साथ ही ताजा प्रकरण से जुड़े दो अफगानी मूल के ड्रग्स तस्करों को भी पकड़ा गया है।
जानकारी के मुताबिक ड्रग्स की खेप वाघा अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत लाई गई। उसके बाद इसे हरियाणा में सोनीपत के कुंडली इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में ले जाया गया।
पुलिस ने यहां छापेमारी की तो 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई जिसे किशमिश के 102 डिब्बों में छोटे पैकेट बनाकर छुपाकर रखा गया था। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनमें से एक कंधार तो दूसरा हेलमंड का रहनेवाला बताया जा रहा है।