फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको बुखार हो तो ढील न बरतें, यहां देखें

Mon, 30 Jun 2014 03:47 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में मलेरिया के रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। मलेरिया बुखार मुख्य रूप से गंदे पानी के जमाव के कारण होता है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डा. वीपी मान ने जिला वासियों को मलेरिया के प्रति सचेत करते हुए कहा कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है, इसलिए बुखार होने पर खून की जांच करवाएं तथा रोगी को क्लोरोक्वीन की गोलियां खिलाएं।
विज्ञापन


यह गोलियां दवाई वितरण केंद्र और स्वास्थ्य संस्थाओं में मुफ्त दी जाती है। उन्होंने परामर्श दिया कि अधिक बुखार होने पर ठंडे पानी की पट्टियां रोगी के शरीर पर रखें तथा रक्त में मलेरिया जीवाणु पाए जाने पर स्वास्थ्य कर्मचारी या डॉक्टर द्वारा सुझाया गया इलाज पूरा करवाएं।
विज्ञापन


इन उपायों से मलेरिया से बचें
घरों के आसपास पानी इक्ट्ठा न होने दें।
नालियों को साफ रखें तथा गड्डों को मिट्टी से भर दें।
-पानी की टंकी और कूलर सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करके सुखा लें या कूलर के पानी में एक चम्मच पैट्रोल या डीजल या मिट्टी का तेल डालें।
-घर के आसपास व छत पर खाली बर्तन, टायर में बरसात का पानी न रहने दें।
-छत की टंकी अच्छी तरह बंद रखें तथा नलकों का टपकना रोकें।
-मच्छर मार दवा छिड़कने के समय कर्मचारियों को पूरा सहयोग दें तथा घर के सभी कमरों में दवाई छिड़कवाएं।
मच्छरों के काटने से बचाव के लिए मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाली दवाओं का प्रयोग करें।
-कपड़े ऐसे पहने जिससे सभी अंग ढके  रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें