फेस्टिवल सीजन में शॉपिंग करने वालों के लिए खुशखबरी। यदि आपके पास क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड नहीं है, तो भी आप दीपावली पर भरपूर शॉपिंग कर सकते हैं। जी हां, देश के इन खास ग्राहकों के लिए अमेजन इंडिया आनलाइन शॉपिंग कंपनी की ओर से पहली बार यह स्पेशल ऑफर दिया जाएगा। इसमें वे 60 हजार तक की शॉपिंग करने के बाद बिल किस्तों में दे सकते हैं। वीरवार को कंपनी के कैटेगरी मैनेजमेंट डायरेक्टर कवीश चावला ने विस्तार से ऑफर की जानकारी दी।
26 सितंबर तक स्पेशल ऑफर
कंपनी की ओर से पूरे राज्य में त्योहारों की तैयारियों के बीच अमेजन इंडिया ने विशेष रूप से चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के ग्राहकों के लिए एक विशेष प्रस्ताव की घोषणा की है। अमेजन डाट इन ने एलजी के साथ वॉशिंग मशीन, एसीएस, रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव और डिशवॉशर्स जैसे चुनिंदा एलजी उपकरणों पर फ्लैट 500 रुपयों की एक विशेष छूट मिलेगी। यह ऑफर 26 सितंबर तक जारी रहेगा।
पंजाब में कस्टमर डिमांड बढ़ी है तीन गुना
पंजाब में अमेजन डाट इन पर बड़े उपकरण और टीवी की मांग में पिछले साल की तुलना में करीब तीन गुना इजाफा हुआ है। रेफ्रिजरेटर में पिछले साल की समकक्ष अवधि की तुलना में 1.2 गुना की वृद्धि, एयर कंडीशनर में 1. 25 गुना की वृद्धि और चिमनी में 3. 5 गुना की वृद्धि हुई है। पूरे राज्य में ग्राहक उपकरण और टीवी की खरीदारी कर रहे हैं। लोकप्रिय शहरों में चंडीगढ़, लुधियाना, मोहाली, जालंधर, अंबाला, पटियाला, कपूरथला आदि शामिल हैं। यहीं नहीं, चंडीगढ़ में ग्राहक अमेजन डाट इन पर प्रीमियम उपकरण की भी खरीददारी कर रहे हैं। इसमें वॉशिंग मशीनों के बाद उपकरणों की श्रेणी में फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर और कन्वेक्सन माइक्रोवेव सबसे लोकप्रिय हैं।
फेस्टिवल सीजन में कंपनी देगी चार स्पेशल ऑफर
फेस्टिवल सीजन में अमेजन डाट इन द्वारा प्रस्तावित, डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई विकल्पों के साथ अमेजन पे ईएमआई, नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज जैसे प्रोग्राम, ग्राहकों को आसानी से अपने पसंदीदा उपकरणों को खरीदने का ऑफर दे रहा है। कंपनी अब तीन बैंकों के साथ अमेजन पे ईएमआई, डेबिट कार्ड एवं ईएमआई की सुविधा प्रदान कर रहा है। वहीं नो कास्ट ईएमआई ग्राहकों को सभी बैकों और बजाज फिनसर्व के साथ उपलब्ध है।
48 घंटे के भीतर सामान की डिलीवरी का वादा
कंपनी की ओर से देश के सभी ग्राहकों को 48 घंटे के भीतर सामान की डिलीवरी और समय के साथ डिलीवरी प्रदान करने की दिशा में काम किया है। इसके अलावा जालंधर, पटियाला, मोहाली, कपूरथाला सहित कई शहरों में अगले दिन डिलीवरी की सेवा उपलब्ध है। इसके अलावा अमेजन की ओर से सभी प्रमुख शहरों में डिलीवरी के 48 घंटे के भीतर इंस्टालेशन सर्विस उपलब्ध करवाई जा रही है।