फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन हाउस खेतों में दौड़ेगा फरारी का ट्रैक्टर

Fri, 13 Jun 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन हाउस में जैविक खेती के लिए अपनी किस्म का खास फेरारी ट्रैक्टर इस क्षेत्र में पहली बार चंडीगढ़ में प्रदर्शित किया गया। आठ लाख की कीमत का यह ट्रैक्टर के-30 आकार में काफी छोटा।
विज्ञापन


इसका 2600 हॉर्स पॉवर का इंजन चालीस मिनट में एक एकड़ की जुताई कर सकता है। सेक्टर-34 में वीरवार को टार्क फार्मास्युटिकल्स के प्रबंध निदेशक पीएस चटवाल को यह ट्रैक्टर सौंपा गया।

जैसा बाग वैसी मशीन
मोटर स्पोर्ट्स सर्किट में फर्राटा भरने वाली फेरारी की तरह ही इस ट्रैक्टर में भी कई खूबियां हैं। इसमें कई तरह की ट्रिलिंग ऑप्शन हैं। ग्रीन हाउस में जिस तरह के बाग की आपको जुताई करनी है, उसी के मुताबिक ट्रिलिंग मशीन आप सेट कीजिए और ट्रैक्टर दौड़ाते रहिए।
विज्ञापन


एस्कार्ट्स एग्रो मशीनरी, टार्क फार्मास्युटिकल्स के सीईओ एस श्रीधर ने बताया कि इटली में निर्मित फेरारी के-30 ट्रैक्टर की खूबी है कि इसमें कार्बन उत्सर्जन काफी कम है। यह डीजल से चलता है फिर भी धुआं नाममात्र निकलता है, क्योंकि इसका रिसाइकिलिंग प्रोसेस काफी शक्तिशाली है। अपने इन्हीं गुणों आकार की वजह से यह ट्रैक्टर ग्रीन हाउस के मुफीद है।

प्रबंध निदेशक पीएस चटवाल के अनुसार टार्क फार्मास्युटिकल्स फेरारी का पहला ट्रैक्टर चंडीगढ़ में लाएं हैं। इसका उपयोग जैविक खेती में होगा। इटालियन तकनीक से विकसित यह ट्रैक्टर नया अनुभव देगा। बद्दी और लालड़ू के ग्रीन हाउस में इसकी मदद से खेती होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें