फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख में बच्चों को मारने का खेल, अवैध गर्भपात किया, हालत बिगड़ी तो चढ़ाया दूसरे ग्रुप का खून, डॉक्टर पहुंची हवालात

Thu, 23 Jul 2020 04:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

रेवाड़ी के पॉश सेक्टर-3 स्थित एक निजी अस्पताल में अवैध रूप से गर्भपात के मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एमटीपी (अवैध रूप से गर्भपात गिराने वाली दवा देना) रेड की गई है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर मॉडल टाऊन थाना पुलिस ने अवैध रूप से गर्भपात कराने, दूसरे ग्रुप का ब्लड चढ़ाने व उपचार के दौरान गंभीर लापरवाही की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए महिला चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि महिला चिकित्सक को कोर्ट में पेश करने से पहले कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। अवैध रूप से गर्भपात कराने व दूसरे ग्रुप का खून चढ़ाने जैसी लापरवाही पर सात साल तक की सजा का प्रावधान है पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अप्रैल माह में अवैध रूप से गर्भपात कराने व गलत ब्लड चढ़ाने की शिकायत मिली थी। इस दौरान भी जांच की गई लेकिन बुधवार शाम को छापा मारा गया।

डॉ. संजय ने बताया कि बीएएमएस डॉक्टर गर्भपात नहीं करा सकते हैं लेकिन इस केस में पहले एमटीपी किट से बाद में क्लीनिकल गर्भपात कराया गया। हालत बिगड़ी तो गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया। बता दें कि शहर का यह वही अस्पताल है जहां पर डिलीवरी के बाद सुकन्या योजना के नाम पर बेटियों के नाम खाते अपनी तरफ से खुलवाए जाते हैं। ऐसे में सवाल है कि यदि जिम्मेदार ही इस तरह से करेंगे तो समाज की दशा व दिशा क्या होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें