पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजस्थान में राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम पूरे देश में छाया है। सुखदेव की हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग से जुड़े रोहित गोदारा ने लिया है। अब इस हत्याकांड में पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है।
उन्होंने लिखा कि जब तक सरकारें गैंगस्टरों को लाड-प्यार, समर्थन और महिमामंडन करती रहेंगी तब तक और अधिक परिवारों को नुकसान उठाना पड़ेगा। 556 दिन के बाद भी सिद्धू मूसेवाला मामले में इंसाफ का इंतजार है। उन्होंने लिखा कि 'लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में, यहां पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है'
बता दें कि मूसेवाला की ही तरह गोलियां बरसाकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की गई है। सुखदेव की हत्या की साजिश भी जेल से रची गई। जेल से ही मूसेवाला को भी मारने का षड़यंत्र रचा गया था। गोल्डी बराड़ ने जैसे मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली, ठीक वैसे ही रोहित गोदारा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।