फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: 18 को 6 घंटे तक रोकेंगे ट्रेनें, 26 को लखनऊ में महारैली, एसकेएम ने किया एलान

Sun, 17 Oct 2021 01:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 अक्तूबर को देशभर में रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है। एसकेएम ने किसानों से 18 अक्तूबर के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 अक्तूबर को देशभर में रेल रोको और 26 अक्तूबर को लखनऊ महारैली के अपने पूर्व घोषित कार्यक्रमों का एलान किया है। इसके तहत 18 अक्तूबर को देशभर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रेल-पटरियों पर धरना प्रदर्शन कर ट्रेन रोकी जाएंगी।

विज्ञापन


वहीं 26 अक्तूबर को सभी किसान संगठनों से लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया गया है। किसान जत्थेबंदी के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने बताया कि शुक्रवार को तीनों खेती कानूनों, बिजली संशोधन बिल और पराली जलाने संबंधी अध्यादेशों के खिलाफ पंजाब में 17 जिलों में 68 स्थानों पर केंद्र सरकार और कारपोरेट घरानों के पुतले जलाए गए। 

यह भी पढ़ें: सुपर-100 कार्यक्रम का असर: सरकारी स्कूलों के 26 बच्चों ने आईआईटी सीटों पर जमाया कब्जा, एससी वर्ग के 10 बच्चे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारे और मृतक से किसानों का संबंध नहीं : मोर्चा
उधर, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ. दर्शनपाल, बूटा सिंह बुर्जगिल, सतनाम सिंह साहनी, हरिंदर सिंह लखोवाल, हरमीत सिंह कादियां, मेजर सिंह पुनावाला, बलदेव सिंह निहालगढ़, कुलदीप सिंह वजीदपुर ने कहा कि सिंघु बार्डर पर हुई घटना दुखदायी है, लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा का हत्यारे और मृतक, दोनों से ही कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर किसान आंदोलन को बदनाम करना बंद करे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें