फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: 11 रुपये गन्ने का भाव बढ़ाने से किसान नाराज, बोले- शगुन 21 और 51 का भी होता है, हाईवे किया जाम

Fri, 01 Dec 2023 08:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/मुकेरियां(पंजाब)

सार

किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शनिवार को गुरदासपुर में बस स्टैंड के उद्घाटन के बाद 400 रुपये से अधिक का रेट और शुगर मिलें चालू करने की अधिसूचना जारी नहीं की गई तो किसान फिर से संघर्ष करेंगे। गुरदासपुर में बस स्टैंड के उद्घाटन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
होशियारपुर में किसानों ने जाम किया हाईवे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में गन्ने का भाव बढ़ाने के बाद भी किसानों ने नाराजगी जाहिर की है। इसके विरोध में जालंधर में किसान संगठनों ने बैठक की जबकि होशियारपुर के मुकेरियां में किसानों ने जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। बैठक में किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ 24 नवंबर को ही चर्चा के बाद उन्होंने रेलवे ट्रैक और हाईवे से धरना हटा लिया था लेकिन मुख्यमंत्री ने शगुन के नाम पर सिर्फ 11 रुपये की वृद्धि की है। शगुन 21 और 51 का भी होता है।

विज्ञापन


पिछली बार जब किसानों ने संघर्ष किया था तब तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 50 रुपये की वृद्धि की है। चार दिन के धरने से किसानों का नुकसान हुआ। लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा और सिर्फ 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई। यह हमें मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि पंजाब की शुगर मिलें देशभर में सबसे बाद में शुरू हो रही हैं। इससे किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है। 28 को मुख्यमंत्री ने नए रेट का एलान करने का वादा किया था लेकिन सिर्फ खानापूर्ति की गई।

दोबारा संघर्ष की चेतावनी

किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शनिवार को गुरदासपुर में बस स्टैंड के उद्घाटन के बाद 400 रुपये से अधिक का रेट और शुगर मिलें चालू करने की अधिसूचना जारी नहीं की गई तो किसान फिर से संघर्ष करेंगे। गुरदासपुर में बस स्टैंड के उद्घाटन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। किसानों ने कहा कि 350 से अधिक किसानों पर रेलवे ट्रैक रोकने को लेकर दर्ज केस सरकार की नाकामियों का नतीजा है। इन्हें रद्द करना चाहिए। किसानों के पास धरने का विकल्प खुला है।

विज्ञापन

होशियारपुर में डीसी व एसएसपी के साथ बैठक बेनतीजा

संयुक्त गन्ना संघर्ष कमेटी की अगुवाई में दोआबा व मावा के विभिन्न किसान संगठनों ने शुगर मिल मुकेरियां के समक्ष धरना दिया। इसके बाद जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गन्ने से भरी ट्रॉलियां खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। किसान सुबह लगभग 150 से अधिक गन्ने से भरी ट्रॉलियां लेकर मिल के बाहर पहुंचे। 

किसान नेता सतनाम सिंह बागड़ियां, गुरप्रताप सिंह, सोनू औलख व सुरजीत सिंह बिल्ला ने कहा कि पंजाब की बदलाव वाली आप सरकार किसानों से लगातार वादाखिलाफी करती आ रही है। सरकार ने कहा था कि किसानों को गन्ने की फसल खराब होने पर मुआवजा दिया जाएगा लेकिन अब सरकार मुकर रही है। मौके पर पहुंचे जिलाधीश कोमल मित्तल, एसएसपी सुरिंद्रा लांबा के साथ हुई किसानों की बैठक बेनतीजा रही। खबर लिखे जाने तक धरना जारी था।

पंजाब में गन्ने की कीमत देश में सबसे ज्यादा: धालीवाल

मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पूरे देश में पंजाब में गन्ने की कीमत सबसे ज्यादा है। गन्ने का सबसे ज्यादा दाम 391 रुपये प्रति क्विंटल पंजाब में सरकार की ओर से दिया जा रहा है। वह शुक्रवार को गांव भल्ला की चीनी मिल में पिराई सीजन की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे थे। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सहकारी मिलों के कर्मचारियों के लिए छठा वेतन आयोग भी लागू कर दिया है। इससे उनकी सैलरी में भारी बढ़ोतरी होगी। पिछली सरकारों ने कभी किसानों को समय पर भुगतान नहीं किया लेकिन हमने केवल डेढ़ साल के कार्यकाल में किसानों को समय पर भुगतान किया है। हमने उन्हें फसल खरीदने में कोई समस्या नहीं आने दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गन्ने की कीमत में और भी वृद्धि की है और गन्ना मिलों के संचालन की तारीख की भी घोषणा की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें