उन्होंने कहा कि सरकार के पास राहत राशि के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। आपदा प्रबंधन के लिए स्थापित किए गए रिलीफ फंड में काफी पैसा है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से नियमों में कोई ढील न दिए जाने के कारण केवल उतनी राशि ही प्रभावित किसानों को दी जा रही है, जितनी केंद्र सरकार के नियम आज्ञा देते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भी लिख चुके हैं।
अब तक किस जिले को कितनी राशि
पटियाला: 25,22,73,942 रुपये
संगरूर: 7,35,38,856 रुपये
फिरोजपुर: 5,09,03,028 रुपये
जालंधर: 5,06,09,285 रुपये
तरनतारन: 5,42,44,331 रुपये
मानसा: 4,74,08,871 रुपये
फाजिल्का: 1,36,64,615 रुपये
फतेहगढ़ साहिब: 1,32,16,224 रुपये
कहां-कहां धरने पर बैठे किसान
मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के अलावा पटियाला में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और कैप्टन अमरिंदर सिंह के मोतीमहल आवास, मोहाली में अनमोल गगन मान, मानसा में प्रिंसिपल बुधराम, बरनाला में गुरमीत सिंह मीत हेयर, मुक्तसर में गुरमीत सिंह खुड्डियां, फरीदकोट में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, तरनतारन में लालजीत सिंह भुल्लर, बटाला में लालचंद कटारूचक्क, फाजिल्का में भाजपा नेता संजीव जाखड़, फिरोजपुर में भाजपा नेता राणा सोढी, सुल्तानपुर लोधी में संत बलबीर सिंह सीचेवाल, होशियारपुर में ब्रह्मशंकर जिंपा, जगरांव में सरबजीत कौर माणुके, अमृतसर में कुलदीप सिंह धालीवाल, रोपड़ में हरजोत सिंह बैंस, मोगा में लाढी धोस समेत अनेक नेताओं के घरों के बाहर धरना शुरू किया है। भाजपा के प्रमुख नेताओं के घरों के आगे भी धरना दिया जा रहा है।