फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में किसानों का डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित डीसी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को किसानों ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

यह धरना संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर दिया गया। धरने में भारतीय किसान यूनियन चंडीगढ़, पेंडू संघर्ष कमेटी, पंजाबी कला मंच, भारतीय किसान यूनियन हरियाणा सैनिक विंग और पंजाब स्टूडेंट यूनियन ललकार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के सैनिक विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग लठवाल और भारतीय किसान यूनियन चंडीगढ़ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह कुंडू ने बताया कि अग्निपथ योजना देश और युवाओं के लिए घातक सिद्ध होगी। युवाओं में निराशा का माहौल है। डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अग्निपथ योजना रद्द करने की मांग की है। इस मौके पर सर्वेश यादव, रविंदर विर्दी, दीप चौधरी, शरणजीत सिंह, बाबा गुरदयाल सिंह, बाबा साधु सिंह, जसबीर सिंह, जगदीश राम, राज कौर गिल और मानव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें