फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers protest: मोहाली में किसानों ने की बैठक, कहा- जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी, तब तक नहीं लौटेंगे

Wed, 18 May 2022 10:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार देर रात दिल्ली से लौटते के बाद कहा था कि किसानों का यह फैसला उचित नहीं है। वह भी किसान के बेटे हैं और किसानों के दर्द को अच्छी तरह समझते हैं।
विज्ञापन
पंजाब में किसानों का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली सीमा पर पंजाब सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा लगा कर बैठे किसानों ने बुधवार की सुबह एक आपात बैठक गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में की। किसानों ने कहा कि वह चंडीगढ़-मोहाली की सीमा पर डटे रहेंगे। फिलहाल अभी चंडीगढ़ कूच नहीं करेंगे। किसानों की निगाहें पंजाब कैबिनेट की बैठक पर टिकीं हैं। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक हम वापस नहीं जाएंगे। किसानों का कहना है कि एकदम से चंडीगढ़ सीमा पर नहीं पहुंचे हैं बल्कि एक लंबे समय से सरकार से बातचीत चल रही थी। जब बातचीत सिरे नहीं चढ़ी तो उन्होंने यह राह चुनी है। 

विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार देर रात दिल्ली से लौटते के बाद कहा था कि किसानों का यह फैसला उचित नहीं है। वह भी किसान के बेटे हैं और किसानों के दर्द को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि सारी समस्या का हल बातचीत से ही निकलेगा। दूसरी तरफ किसानों का कहना है कि वह काफी समय से इस मामले को हल करने में लगे हैं। सरकार बातों से काम चला रही है। अगर अधिसूचना जारी कर दी जाए तो सारी समस्या का हल हो जाएगा। 

किसानों के मददगार बने इंद्रदेव
मंगलवार रात किसानों ने खुले आसमान के नीचे सड़कों और फुटपाथ पर रात बिताई। हालांकि रात को गर्मी अधिक थी लेकिन देर रात हुई बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली है। धरनास्थल पर बादल छाए हैं। कई जिलों से किसान चंडीगढ़-मोहाली की सीमा पर पहुंच रहे हैं। धरनास्थल पर चाय आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


वाईपीएस चौक से मोहाली में एंट्री नहीं
अगर आप मोहाली से चंडीगढ़ जाना चाहते हैं या फिर चंडीगढ़ से मोहाली आना है तो बाईपास रोड को ना चुने, क्योंकि वहां पर किसानों का संघर्ष चल रहा है। इस रोड पर आवाजाही बंद है। इसके अलावा अन्य सभी सड़कों पर आवागमन सुचारू रूप से जारी है। पुलिस की तरफ से सारी व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें