फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: किसान आंदोलन खत्म, शुगर मिलों में पेराई शुरू, इस बार देरी तक चल सकता है पिराई सत्र

Fri, 27 Jan 2023 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में दस दिन तक मिले बंद रहने से इस बार पिराई सत्र देरी तक चल सकता है। शुक्रवार को मुख्यालय के अधिकारियों ने सभी शुगर मिलों को लेकर रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) मिल में किसानों का गन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में गन्ने के भाव की बढ़ोतरी कराने को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने के भाव में 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने के बाद किसानों ने मिलों के बाहर धरने खत्म कर दिए हैँ। उधर, दस दिनों तक बंद रहने के बाद एक बार फिर से शुगर मिलें सरपट चल पड़ी हैं। हालांकि, दस दिन तक मिलें बंद रहने से इस बार पिराई सत्र लंबा चल सकता है।
विज्ञापन


मिलों को सुचारू रूप से चलाने के लिए खुद प्रदेश के मुख्य सचिव ने सभी डीसी और एसपी की बैठक ली थी और सख्त निर्देश दिए थे कि हर हाल में मिलों को चालू कराया जाए। शुक्रवार को मुख्यालय के अधिकारियों ने सभी शुगर मिलों को लेकर रिपोर्ट ली।

अब भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी और टिकैत गुट के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने मिलों के बाहर से किसानों को उठने का आह्वान कर दिया है। किसान अब मिलों में गन्ना लाना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें