फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मुलाकात के बाद एलान: पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन स्थगित, पंधेर ने असुविधा के लिए लोगों से मांगी माफी

Tue, 28 Dec 2021 05:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। यह एलान किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने किया। किसान-मजदूर संघर्ष समिति पंजाब में सात स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठी थी। यही वजह थी कि पंजाब से गुजरने वाली सैकड़ों ट्रेनें प्रभावित थी।
विज्ञापन
सरवन सिंह पंधेर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान मजदूर संघर्ष समिति की मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ बैठक हुई। इसके बाद किसानों ने पिछले नौ दिनों से देवीदासपुरा समेत पंजाब में रेल ट्रैक पर चल रहे धरनों को चार जनवरी 2022 तक स्थगित कर दिया है। धरना स्थगित होने से रेलवे और आम लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


कमेटी के प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने किसानों के धरने से हुई लोगों को परेशानी के लिए माफी मांगी। वहीं उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की मांगे मनवाने के लिए ऐसा करना उनकी मजबूरी बन गई थी। किसान नेता पंधेर ने कहा कि बासमती की खराब फसल पर सरकार ने मुआजवा राशि 12 हजार से बढ़ाकर 17 हजार करने, शहीद किसानों के परिवारों को एक सप्ताह में मुआवजा और नौकरी, पुलिस केस रद्द करने, रेलवे पुलिस केस गृह मंत्रालय के साथ बैठक कर जल्द रद्द करवाने, पांच एकड़ जमीन के मालिक किसानों के दो लाख रुपये तक कर्ज माफ करने का पंजाब सरकार ने भरोसा दिया। कंटीले तारों के पार जमीनों पर मुआवजे पर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक कर हल करने, केंद्र सरकार से जुड़े मसलों पर केंद्र सरकार को डीओ पत्र लिखने, नशा खत्म करने और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी बात की गई है।

पंधेर ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद पंजाब में सात स्थानों पर रेल ट्रैक से धरना शाम चार बजे खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चार जनवरी 2022 को दोबारा पंजाब सरकार के साथ किसान मजदूर संघर्ष की बैठक होगी। अगर तब तक सरकार ने उक्त मसले हल नहीं किए तो आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए किसान संगठन 31 दिसंबर को प्रदेश कमेटी की बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें