फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों ने यूपी और बिहार से आए चावलों से भरे दो ट्रकों को पकड़ा, धरना भी लगाया

Thu, 20 Oct 2022 01:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

चावल व्यापारियों ने अधिकारी व जिला प्रशासन के तंत्र को काबू में कर रखा है। सूचना देने के बाद भी जिला अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। फिलहाल किसानों ने शेलर के बाहर धरना लगा दिया है और अधिकारियों के मौके पर आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रतिया में उत्तर प्रदेश व बिहार से लाए गए चावलों से भरे दो ट्रकों को किसानों ने पकड़ लिया। ट्रकों को रुकवा कर किसानों ने मार्केट कमेटी व खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर शेलर के आगे धरना लगा दिया। किसानों के अनुसार सत्ताधारी पार्टी के एक नेता का शेलर है, जिसमें यह चावल मंगवाया गया है। इस चावल को अवैध रूप से यहां लाकर मिक्सिंग करके लोकल लेवल पर बेच दिया जाता है। 

विज्ञापन


किसान नेता जरनैल सिंह व रामचंद्र सहनाल ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के एक नेता का शेलर है। इस कारण अधिकारियों द्वारा भी इन ट्रकों को रोका नहीं जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों से हजारों गाड़ी चावल जिले में आ चुका है। चावल व्यापारियों ने अधिकारी व जिला प्रशासन के तंत्र को काबू में कर रखा है। सूचना देने के बाद भी जिला अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। फिलहाल किसानों ने शेलर के बाहर धरना लगा दिया है और अधिकारियों के मौके पर आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें