फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों पर जीत का जश्न: बरात लेकर पहुंचे किसान, कंगना रणौत के पुतले से की शादी, कहा- खेत में करवाएंगे काम

Tue, 14 Dec 2021 12:01 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब के बठिंडा में एक किसान ने अभिनेत्री कंगना रणौत के पुतले के साथ शादी की। एक गांव से दूसरे गांव बरात ले जाई गई। शादी पूरे रीति-रिवाज से हुई। महिलाओं ने गीत भी गए।
विज्ञापन
कंगना रणौत के पुतले के साथ किसान ने की शादी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में किसानों ने कृषि कानूनों पर अपनी जीत के जश्न में अभिनेत्री कंगना रणौत के पुतले को भी शामिल कर लिया है। गांव कोटसमीर में किसानों ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के पुतले का गांव गहरी भागी के किसान महिंदर सिंह के साथ विवाह कराया। 

विज्ञापन


विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। कंगना के पुतले को दुल्हन की तरह सजाया गया। गांव गहरी भागी के किसान महिंदर सिंह बरात लेकर गांव कोटसमीर पहुंचे। कंगना रणौत के पुतले और किसान महिंदर सिंह की शादी करवा दी गई। माहौल पूरी शादी जैसा था। इस अनोखी शादी में जहां गांव की महिलाओं ने बोलियां डालते हुए शादी के गीत गाए, वहीं किसानों और गांव के लोगों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा व महिलाओं ने गिद्दा डाला।

भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धुपुर के नेताओं ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना रणौत ने किसानों को आतंकवादी कहा था। जिसके बदले किसान यूनियन ने कंगना रणौत को चैलेंज किया था कि वो उसे सबक सिखाकर ही दिखाएंगे। 
विज्ञापन


किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि किसानों को आतंकवादी कहने वाली कंगना को अब पता चलेगा, गांव में किसान कैसे रहते हैं। अब गांव में खेतों में काम करवाएंगे। इससे तब पता चलेगा किसान कैसे अपना जीवन व्यतीत करते हैं। दूल्हा बने किसान महिंदर सिंह ने कहा कि कंगना किसानों के बारे में कुछ भी बोलती हैं। अब शादी करके लेकर आए हैं और रोटियां बनवाएंगे, खेतों में काम करवाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें