फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर: कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान, किसान संगठन ने मुआवजा व नौकरी की मांग की

Mon, 13 Dec 2021 05:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)

सार

पंजाब के संगरूर जिले में एक किसान ने जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। किसान पर लगभग सात लाख रुपये का कर्ज था। किसान संगठन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की।
विज्ञापन
मृतक किसान की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर जिले के सुनाम ऊधम सिंह वाला इलाके में एक किसान ने रविवार शाम को जहरीला पदार्थ निगल लिया और सोमवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। किसान पर करीब सात लाख रुपये का सरकारी व गैर-सरकारी कर्ज था। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने खुदकुशी के लिए सरकारी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया और सरकार से पीड़ित किसान परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की।

विज्ञापन

 
यूनियन के जिला महासचिव दरबारा सिंह छाजला व रामपाल शर्मा ने बताया कि गांव जखेपल हंबलवास के किसान गुरचरण सिंह (54) ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। लंबे समय से किसान कर्ज से परेशान था और उनके पास पांच एकड़ जमीन थी। छाजला ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ही किसान कर्ज के जाल में फंसा है। 

पंजाब सरकार ने किसानों का पूर्ण कर्ज माफ करने का वादा किया था। अगर सरकार ने पूरा कर्ज माफ किया होता तो आज किसान सुरक्षित होता। उन्होंने मांग की है कि पीड़ित किसान परिवार को तुरंत उचित मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें