फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसों को नहला रहा किसान तालाब में डूबा

Tue, 16 Sep 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 कलायत। पशुओं को पानी पिलाने के लिए गए एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। प्रशासन की नाकामी के बाद नगर के युवाओं ने उसे तालाब से ढूंढकर बाहर निकाला। 50 वर्षीय मृतक सतपाल के भाई कृष्ण ने बताया कि सतपाल रविवार शाम को जलासर तालाब में पशुओं को पानी पिलाने के लिए गया था।
विज्ञापन


इस दौरान वह भैंसों को नहला रहा था तो तेज हवा के झोंके के कारण वह गिरकर जलखुंबी में फंस गया और तालाब में ही डूबने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वे रविवार से ही उसे ढूंढने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

कृष्ण ने बताया कि प्रशासन द्वारा सोमवार को गोताखोरों को बुलाया लेकिन उनके पास भी गोता लगाने वाला पूरा सामान नहीं था तथा वे भी सतपाल को ढूंढने में नाकाम रहे तो नगर के ही करीब एक दर्जन युवा तालाब में उतरे व सतपाल की तलाश शुरू कर दी। नगर के युवाओं ने कई घंटे की मशक्कत के सतपाल को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें