फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमान: फरीदकोट में सरकारी कर्मियों के जींस टी-शर्ट पहनने पर पाबंदी, सभी को फार्मल ड्रेस में आना होगा दफ्तर

Thu, 07 Sep 2023 03:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

डीसी की तरफ से जारी आदेश में लिखा गया है कि आम तौर पर देखने को मिल रहा है कि कई अधिकारी व कर्मचारी दफ्तरों में जींस टी शर्ट आदि पहन कर आते है। यह प्रथा ठीक नहीं है। ऐसा पहरावा लोगों पर अच्छा प्रभाव नहीं छोड़ता।
विज्ञापन
जींस - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट में सरकारी अधिकारियों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक लग गई है। अब सभी को फार्मल कपड़ों में आफिस आना होगा। जिले के डीसी विनीत कुमार ने यह आदेश जारी किया है। डीसी ने आदेश जारी कर सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के जींस टी शर्ट पहन कर दफ्तरों में आने पर तुरंत प्रभाव से पाबंदी लगा दी है और सभी को फार्मल ड्रेस में आने की हिदायतें दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Raghav-Parineeti: चंडीगढ़ में होगी परिणीति-राघव चड्ढा की रिसेप्शन, पंजाबी रीति रिवाज से बंधेंगे बंधन में
विज्ञापन


डीसी की तरफ से जारी आदेश में लिखा गया है कि आम तौर पर देखने को मिल रहा है कि कई अधिकारी व कर्मचारी दफ्तरों में जींस टी शर्ट आदि पहन कर आते है। यह प्रथा ठीक नहीं है। ऐसा पहरावा लोगों पर अच्छा प्रभाव नहीं छोड़ता। ऐसे भी सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दफ्तर में फार्मल ड्रेस ही पहन कर आना चाहिए। डीसी ने जिले के समूह विभाग के मुखियों को आदेश की प्रतिलिपि भेजकर अपने अधीन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायतों से अवगत करवाने और इसका पालन करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें