फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: फरीदाबाद में नकली उत्पाद तैयार करने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, 50 लाख रुपये का सामान बरामद

Sun, 10 Apr 2022 10:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बरामद उत्पाद की कीमत 20 लाख और कच्चे माल की कीमत 30 लाख रुपये है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस मामले में थाना आदर्शनगर, फरीदाबाद में एफआईआर दर्ज करवाई गई और फैक्टरी के एक पार्टनर अमित मित्तल व मैनेजर नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने फरीदाबाद में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के नकली उत्पाद तैयार करने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, सोनीपत में एफडीए की टीम ने बिना लाइसेंस चल रही केमिकल फर्म का खुलासा कर केस दर्ज किया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि फरीदाबाद के सेक्टर-62 में बिना लाइसेंस कॉस्मेटिक्स (सौंदर्य प्रसाधन सामग्री) बनाने की फैक्टरी चल रही है। 

विज्ञापन


विभाग के आयुक्त बजीर सिंह गोयत ने एक टीम का गठन किया, जिसमें करण गोदारा, एसडीसीओ और संदीप गहलान, डीसीओ शामिल रहे। दबिश दी तो यहां हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के ब्रांड लैकमे व फिटमे इत्यादि का अवैध तौर पर नकली उत्पादन पाया गया। टीम ने लैकमे और फिटमे ब्रांड्स के 16 कॉस्मेटिक्स के नमूने लिए और अन्य प्रकार के तैयार 16 उत्पादों को भी कब्जे में लिया। इसके अलावा, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड एवं ऐरो फार्मा सिलवासा कंपनी के लेबल लगी खाली बोतलें, कार्टून्स, ट्यूब्स इत्यादि बरामद किए। 

विज्ञापन

बरामद उत्पाद की कीमत 20 लाख और कच्चे माल की कीमत 30 लाख रुपये है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस मामले में थाना आदर्शनगर, फरीदाबाद में एफआईआर दर्ज करवाई गई और फैक्टरी के एक पार्टनर अमित मित्तल व मैनेजर नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस नकली फैक्टरी को दो भाई अमित मित्तल एवं विपुल मित्तल चलाते हैं। जांच के दौरान पता चला कि इनकी मित्तल कॉस्मेटिक्स के नाम से दुकान नंबर 5407, रुई मंडी, सदर बाजार, दिल्ली में फर्म है, जिसके माध्यम से फरीदाबाद में बनाए जाने वाले नकली उत्पाद बेचे जाते हैं।

सोनीपत में बिना लाइसेंस चल रही केमिकल फर्म पर छापा
वहीं दूसरी ओर एफडीए की टीम ने प्राशा केमिकल्स, गांव बड़ी, एचएसआईआईडीसी में बिना विष लाइसेंस लिए सोडियम हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन बनाते हुए पकड़ने में सफलता हासिल की है। टीम का नेतृत्व राकेश दहिया एसडीसीओ, सोनीपत ने किया और इस मौके पर डीसीओ संदीप हुडा भी मौजूद रहे। टीम ने 40 हजार लीटर उत्पाद बरामद किया है और जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। फर्म के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
 
दवा, कॉस्मेटिक उत्पाद एवं खाद्य पदार्थ खरीदते समय दुकानदार से बिल जरूर लें। एक तो दुकानदार नकली सामान नहीं दे पाएगा, अगर कोई ऐसा करता है तो जल्दी पकड़ में आएगा। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा और इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। - अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें