फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी में लूट की कोशिश मामले का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। गांव किशनगढ़ में रविवार देर रात पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को लूटने की कोशिश के मामले का खुलासा करते हुए ाईटी पार्क थाना पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बालिग आरोपियों की पहचान माड़ीवाला टाउन निवसी अर्जुन उर्फ पप्पू, कुम्हार वाली गली मनीमाजरा निवासी गौरव चंद उर्फ फौजी के रूप में हुई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों बालिग आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों ने रविवार रात को पीएनबी की किशनगढ़ शाखा को लूटने की योजना बनाई। शटर का ताला तोड़कर आरोपी बैंक में प्रवेश कर गए लेकिन बैंक के लॉकर और डिपॉजिट मशीन को तोड़ने में आरोपी विफल हो गए। इसके बाद चारों मौके से फरार हो गए।
अगले दिन सोमवार को पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला और आरोपियों के स्केच तैयार करवाए। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रेलवे लाइन के किनारे बनी जनता कालोनी के पीछे वाले जंगल में छुपे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चारों को जंगल से गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो नाबलिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया जबकि अन्य दो खिलाफ लूट के प्रयास में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस के अनुसार आरोपी अर्जुन हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पहले भी मनीमाजरा थाना में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें