फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: नाभा में गैस सिलिंडर में लीकेज से घर में धमाका, दो बच्चों समेत पांच लोग झुलसे

Fri, 23 Jun 2023 07:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

परिवार वालों ने गैस एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि सिलिंडर की सील पहले से ही लीक थी। एजेंसी का कर्तव्य बनता है कि सिलिंडर को चेक करके सप्लाई करते लेकिन ऐसा नहीं किया। उन्होंने गैस एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन
सिलिंडर विस्फोट में झुलसे बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाभा के करतारपुर मोहल्ले में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई। यहां एक घरेलू गैस सिलिंडर के रेगुलेटर से लीकेज की वजह से धमाका हो गया। इस हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। सभी को तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। घर के मालिक इकबाल सिंह के मुताबिक यह सिलिंडर गुरुवार को ही उनके घर में गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने दिया था। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पुराना गैस सिलिंडर खत्म हो गया। इसके बाद चाय बनाने को नया सिलिंडर लगाया। इसी बीच रेगुलेटर से गैस लीकेज होने की वजह से धमाका हो गया। हादसे में इकबाल सिंह की पत्नी गुरविंदर कौर (57),  बेटा विक्रमजीत सिंह (37), विक्रमजीत सिंह की पत्नी रिनी कौर (35), रणविजय सिंह (8) और जपलीन कौर (9) झुलस गए। 

जानकारी के मुताबिक जपलीन कौर घर के मालिक इकबाल सिंह की दोहती है। वह इन दिनों गर्मी की छुट्टियों में मोगा से अपने ननिहाल आई थी। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे रसोई में पानी पीने गए थे और इसी बीच यह धमाका हो गया। उस समय गुरविंदर कौर व उनकी बहू रिनी कौर रसोई में नाश्ता तैयार कर रही थीं। परिवार वालों की मांग है कि गैस एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, क्योंकि सिलिंडर की सील पहले से ही लीक हो रही थी। एजेंसी का कर्तव्य बनता था कि सिलिंडर को चेक करके सप्लाई करते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने गैस एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें