न्यूज एक्स के एग्जिट पोल में आप को बहुमत
पंजाब में न्यूज एक्स एग्जिट पोल के मुताबिक भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। भाजपा को एक से छह सीटें मिलने का अनुमान है। शिरोमणि अकाली दल को 22-26 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। कांग्रेस को इस बार भारी नुकसान का अनुमान है। कांग्रेस को 24 से 29 सीटें मिल सकती हैं। वहीं आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। आप को 56-61 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0-तीन सीटें जा सकती हैं।
पंजाब (इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च)
भाजपा- 2-6
कांग्रेस- 49-59
शिअद+बसपा- 20-30
आप- 27-37
अन्य- 1-3
देशबन्धु का एग्जिट पोल
कांग्रेस 62-68
अकाली दल+ 22-28
आप 17-23
भाजपा 02-08
अन्य 00-04
पंजाब (न्यूज24-चाणक्य)
आप- 100 सीटें
कांग्रेस- 10 सीटें
शिरोमणि अकाली दल - 06 सीटें
भाजपा- 01 सीट
पंजाब (एबीवी सीवोटर)
कांग्रेस 22-28
भाजपा 07-13
आप 51-61
अकाली दल 20-26
अन्य 01-05
रिपब्लिक - (पी मार्क)
पार्टी अनुमानित सीटें
आप 62-70
कांग्रेस 23-31
शिअद 16-24
अन्य 01-03
इंडिया न्यूज, (जन की बात)
पार्टी- अनुमानित सीटें
आप 60-84
भाजपा 03-07
कांग्रेस 18-31
शिअद 12-19
अन्य 00-03
टीवी 9 भारतवर्ष
पार्टी सीटे मिलने का अनुमान
आप 56-61
कांग्रेस 24-29
शिअद 22-26
भाजपा 01-6
अन्य 00-03
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल
पार्टी सीट मिलने का अनुमान
आप- 76-90
कांग्रेस- 19-31
शिअद- 07-11
भाजपा- 01-04
अन्य- 0-02
पिछले चुनाव में किसको-कितनी सीटें
पंजाब में 117 कुल विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 34 सीटें आरक्षित हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 34 आरक्षित सीटों में से 21 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने 117 सीटों में से 77 पर जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी ने पहली बार 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था और मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी थी। आप को 20 सीटों पर कामयाबी मिली थी। वहीं शिरोमणि अकाली दल को 15 सीटें ही मिली थीं।
पंजाब में कौन किसके साथ
पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। भाजपा इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहीं शिरोमणि अकाली दल यह विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ लड़ रहा है। अकाली दल ने 97 सीटों और बसपा ने 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
भाजपा ने 73 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि सहयोगी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने 29 और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं। किसानों की पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस बार पंजाब के रण में 1304 कुल प्रत्याशी हैं।