फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में हर तीसरा बूथ संवेदनशील

Tue, 25 Mar 2014 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में हर तीसरा मतदान केंद्र संवेदनशील है। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई जाए। यह रिपोर्ट चंडीगढ़ इलेक्शन सेल ने चुनाव आयोग को तैयार कर भेजी है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में शहर में कुल 519 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 163 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। चंडीगढ़ पुलिस के इलेक्शन सेल ने संवेदनशील मतदान केंद्रों की लिस्ट बनाकर चुनाव आयोग को भेज दी है।

पुलिस ने इन बूथों पर अतिरिक्त फोर्स लगाने की सिफारिश की है। इन बूथों पर वोटिंग के समय मारपीट की घटनाएं होने की आशंका है।

चुनाव सेल ने संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स लगाने और सीआडी को पल-पल रिपोर्ट देने की सिफारिश की है। सबसे ज्यादा संवेदनशील बूथ धनास की ईडब्लू कालोनी में होगा।
विज्ञापन


यह कालोनी करीब छह महीने पहले कालोनी नंबर-पांच से उठी थी और लोगों को धनास में शिफ्ट किया गया था।

ये हैं ज्यादातर संवेदनशील मतदान केंद्र
धनास, मौलीजागरां, बुड़ैल, रायपुरकलां, खुड्डा लौहरा, कालोनी नंबर-चार, कालोनी नंबर-पांच समेत कई अन्य।

बूथों पर होगी रिजर्व फोर्स
संवेदनशील मतदान केंद्र पर चंडीगढ़ पुलिस के अलावा आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवान स्पेशल तैनात किए जाएंगे। जवानों की ड्यूटी दिन और रात के समय मतदान केंद्र पर होगी और इन्हीं की सुरक्षा में सभी बाक्स इकट्ठे किए जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें