फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-16 डिस्पेंसरी में शाम को भी कराइए चेकअप

Wed, 02 Apr 2014 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-16 की डिस्पेंसरी में इवनिंग मेडिसिन ओपीडी भी शुरू कर दी गई है, जिसका छह सेक्टरों के लोगों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


डिसपेंसरी के अर्बन हेल्थ सेंटर में 10 मार्च से शुरू हुई नई सुविधा के तहत दोपहर दो से देर शाम आठ बजे तक मरीजों का चेकअप किया जाता है। साथ ही 10 मार्च से हर वीरवार को टीकाकरण की भी सुविधा दी जा रही है।

24 घंटे इमरजेंसी सेवा देने की भी तैयारी
अर्बन हेल्थ सेंटर में सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे इमरजेंसी की सुविधाएं भी मरीजों को मिलेगी। जनरल अस्पताल की कुछ ओपीडी डिस्पेंसरी में होने की वजह से फिलहाल यह संभव नहीं हो पा रहा है, लेकिन नई बिल्डिंग में ओपीडी शिफ्ट होने के बाद यह सुविधा भी मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इतने डॉक्टर हैं यहां
सेक्टर-16 के अर्बन हेल्थ सेंटर में दो मेडिकल ऑफिसर, एक एसएमओ, एक डेंटल सर्जन, ईएनटी सर्जन व फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन हैं। इसके बावजूद अभी डाक्टरों की कमी महसूस की जा रही है।

जनरल अस्पताल से ये ओपीडी आईं
जनरल अस्पताल की डेंटल, स्किन, आयुष, होम्योपैथिक, योग, आयुर्वेद, पंचकर्मा ओपीडी अभी इसी अर्बन हेल्थ सेंटर में चल रही है। इन ओपीडी का मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है।

जनरल अस्पताल पर कम होगा भार
सेक्टर-16 की डिस्पेंसरी के अर्बन हेल्थ सेंटर में मेडिसिन की इवनिंग ओपीडी शुरू होने की वजह से सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल का भार भी कम होगा। क्योंकि, सेक्टर-11, 14, 15, 16, 17, 19, राजीव कालोनी, बुढ़नपुर के लोगों के लिए यहां आना आसान है।
विज्ञापन


कोट्स
सेक्टर-16 की डिस्पेंसरी के अर्बन हेल्थ सेंटर में 10 मार्च से इवनिंग ओपीडी और हर वीरवार को बच्चाें का टीकाकरण शुरू किया गया है। इसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
- डा. वीके बंसल, सिविल सर्जन, पंचकूला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें