फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Assembly Elections : चुनाव में टोटकों की एंट्री, ज्योतिष के सहारे सियासी दिग्गज

Sun, 20 Feb 2022 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़

सार

चुनाव कोई भी हों, हर प्रत्याशी अपनी जीत पक्की करने के लिए भरसक प्रयास करता है। परंतु किस्मत कब रूठ जाए पता नहीं, ऐसे में भाग्य को अपने साथ बनाए रखने के लिए भी तमाम उपाय करने से नहीं चूकते। इसी क्रम में पंजाब में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा गर्म है और यहां भी उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने में पूरा जोर लगाने के साथ किस्मत संवारने के उपाय भी कर रहे हैं। यहां कैप्टन जहां कटड़ा दान कर रहे हैं तो वहीं चन्नी गाय को चारा खिलाकर दोष उतार रहे हैं। मान पीली पगड़ी पहन रहे हैं तो नवजोत सिद्धू ओढ़ रहे प्रिंट वाली शाल।
विज्ञापन
भगवंत मान व कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार थमने के साथ ही टोटके की एंट्री हो गई है। चुनावी रण में जीत सुनिश्चित हो इसके लिए पंजाब के सियासी दिग्गज ज्योतिष के सहारे दोष निवारण कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कटड़ा दान कर तो कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरा चरणजीत सिंह चन्नी गाय को चारा खिलाकर अपने दोष उतार रहे हैं। आप के भगवंत मान ने प्रचार के दौरान पीली पगड़ी पहन कर बृहस्पति गृह को खुश किया तो कांग्रेस प्रधान प्रचार के दौरान प्रिंट वाली शाल पहने नजर आए।

विज्ञापन


राज्य में चुनावी शोर तो थम चुका है, लेकिन अब सियासी दिग्गजों के टोटकों की चर्चा शुरू हो गई है। सूबे के सभी सियासी दिग्गज अपने अपने टोटकों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ज्योषित विशेषज्ञों की मानें तो राजनीति में गृहों का बड़ा महत्व होता है। राजनेता भी गृह शांति को लेकर काफी सजग रहते हैं। कुछ गृह ऐसे भी होते हैं जिनका सियासत में बड़ा महत्व माना जाता है। इनमें सूर्य, मंगल, बृहस्पति और शनि का महत्वपूर्ण स्थान है। इन गृहों का प्रभाव अधिक होने पर सियासतदान ऊंचाइयां भी छूते हैं और गर्त में भी चले जाते हैं। इसलिए चुनाव के दौरान पार्टी और अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सियासी दिग्गज भी इनका सहारा लेते हैं। 

कैप्टन का शनि भारी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का शनि भारी चल रहा है। यही कारण रहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देना पड़ा। अब चुनाव में नई पारी के लिए उन्हें ज्योतिष विद्वानों ने शनि निवारण की सलाह दी है। कैप्टन ने ज्योतिषों की सलाह पर कटड़ा दान कर शनि को शांत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सिद्धू को सूर्य और मंगल दोष
सूर्य और मंगल जिस व्यक्ति का खराब होता है वह लाल या पिंक रंग के कपड़े का प्रयोग करता है। कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने इन गृहों के विपरीत प्रभाव को दूर करने के लिए लाल और पिंक रंग की शाल का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने दो बार माता वैष्णो देवी के दरबार में भी पहुंचकर हाजिरी लगाई।

चन्नी ने बुध किया मजबूत
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खराब चल रहे बुध गृह का निवारण किया। उन्होंने गाय को हरा चारा खिलाकर बुध को मजबूत किया। इससे पहले मुख्यमंत्री चन्नी मां बंगलामुखी मंदिर में गृह शांति के लिए अनुष्ठान भी करा चुके हैं।

मान ने नहीं उतारी पीली पगड़ी
चुनाव प्रचार में आप का मुख्यमंत्री चेहरा और सांसद भगवंत मान ने पीली पगड़ी नहीं उतारी। ज्योतिष जानकारों का कहना है कि भगवंत मान ने बृहस्पति को शांत करने के लिए प्रचार के दौरान पीली पगड़ी और कपड़ों का प्रयोग किया।

केजरीवाल ने छोड़ा मफलर
आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रचार के दौरान ज्योतिष विद्वानों ने मफलर छोड़ने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्होंने सर्दियों में भी हुए प्रचार के दौरान पंजाब दौरे पर मफलर का प्रयोग नहीं किया। उनके मफलर छोड़ने को लेकर सियासी गलियारों में भी खूब चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें