फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंट्री क्लास दाखिला : आठ निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत 58 सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तर की ओर से अभिभावकों के लिए शहर के आठ निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत दाखिले के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। आठ स्कूलों में कोटे के तहत नर्सरी और प्री नर्सरी की कुल 58 सीटें हैं। इसके लिए अभिभावक 9 से लेकर 13 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। अभिभावकों को स्कूलों में दाखिला के लिए शिक्षा विभाग की वेबसाइट http://www.chdeducation.gov.in/ पर ऑनलाइन गूगल फॉर्म के जरिए आवेदन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इन स्कूलों में दाखिले के लिए कर सकते हैं आवेदन
स्कूल का नाम - कक्षा - कुल सीट (ईडब्ल्यूएस)
ज्ञानदीप स्कूल-20 - नर्सरी - 5
मानव मंगल स्कूल-21 - नर्सरी - 16
टेंडर हार्ट स्कूल-33 - नर्सरी - 2
श्री गुरु गोबिंद सिंह स्कूल-35 - प्री नर्सरी - 6
आदर्श बाल विद्यापीठ-47 - नर्सरी - 4
बाल मंदिर स्कूल- हल्लोमाजरा - नर्सरी - 13
नॉर्थरिज इंटरनेशनल स्कूल -46 - प्री-नर्सरी - 4
पुलिस पब्लिक स्कूल - 48 - नर्सरी - 8
खास बातें
- आवेदनकर्ता विद्यार्थी के अभिभावकों की सालाना आय डेढ़ लाख तक होनी चाहिए और संबंधित अधिकारी की ओर से जारी आय प्रमाण पत्र की कॉपी दस्तावेज में शामिल करनी होगी।
- आवेदनकर्ता 9 अप्रैल से 13 अप्रैल तक ही दाखिले के लिए सभी कागजातों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद दाखिले की अर्जी नहीं ली जाएगी।
- दाखिले संबंधी कोई भी परेशानी होने पर अभिभावक डीईओ दफ्तर में 9 से 13 अप्रैल तक दोपहर 12 से एक बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
- दाखिला पत्र स्कूलों को 13 अप्रैल को भेजा जाएगा। दाखिले की आगामी जानकारी के लिए अभिभावक 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक दोपहर एक बजे तक संबंधित स्कूलों में जाकर पता कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें