फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सीएम मान को हैदराबाद व चेन्नई में निवेशकों की तलाश, इधर पंजाब के उद्यमियों ने यूपी में खेला बड़ा दांव

Fri, 23 Dec 2022 01:07 AM IST
ajay kumar शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मान सरकार फरवरी में इन्वेस्टर्स मीट करवाने जा रही है। इसके लिए भगवंत ने पहले विदेश दौरा किया था। उसके बाद उन्होंने दक्षिण के राज्यों का दौरा किया था। हैदराबाद व चेन्नई में औद्योगिक घरानों से मुलाकात कर सीएम मान गुरुवार को ही पंजाब लौटे हैं।
विज्ञापन
उद्योगपतियों के साथ बैठक करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार सूबे के लिए निवेशकों की तलाश कर रही है। तीन दिन तक सीएम मान अधिकारियों के साथ हैदराबाद व चेन्नई में डटे रहे। वहीं, इस बीच पंजाब के उद्यमी यूपी में निवेश कर आए। पंजाब के 15 उद्योगपतियों ने यूपी सरकार के साथ करीब 2.30 लाख करोड़ के एमओयू पर साइन किए हैं। इनमें होजरी, साइकिल और ऑटो इंडस्ट्री शामिल है। उधर, इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ केके यादव का कहना है कि उन्हें पंजाब के उद्यमियों के यूपी में निवेश करने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वे उद्योगपतियों से बात करेंगे। 

विज्ञापन


इस बीच, विपक्ष ने इस मुद्दे पर मान सरकार को घेरा है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि राज्य में खराब कानून व्यवस्था और उद्योग एवं व्यापार नीति की कमी के कारण पंजाब के उद्योगपति यूपी में पलायन करने को मजबूर हैं। उत्तर प्रदेश में पंजाब के उद्योगपतियों का नेतृत्व कर रहे अटल पूर्वांचल औद्योगिक विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष टीआर मिश्रा ने कहा कि सूबे के 57 उद्यमियों ने यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इनमें से 15 प्रतिनिधियों ने यूपी सरकार के साथ 2.30 लाख करोड़ का एमओयू किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बेहतर औद्योगिक नीति के अभाव के चलते उद्योगपतियों को यहां से पलायन करना पड़ रहा है। 

फरवरी में होगी पंजाब में इन्वेस्टर्स मीट 
मान सरकार फरवरी में इन्वेस्टर्स मीट करवाने जा रही है। इसके लिए भगवंत ने पहले विदेश दौरा किया था। उसके बाद उन्होंने दक्षिण के राज्यों का दौरा किया था। हैदराबाद व चेन्नई में औद्योगिक घरानों से मुलाकात कर सीएम मान गुरुवार को ही पंजाब लौटे हैं। वहीं, पंजाब सरकार भी अपनी नई औद्योगिक नीति पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों ने बताया- इन कारणों से यूपी जा रहे
  • जीएसटी में विशेष छूट
  • बेहतर कानून-व्यवस्था
  • सस्ती बिजली की निर्बाध आपूर्ति 
  • आर्थिक जोन का विकास 
  • उद्योगों को 30 प्रतिशत सब्सिडी
     
विचित्र हास्यास्पद स्थिति बनी है कि मुख्यमंत्री मान निवेश लाने के लिए दक्षिणी राज्यों का दौरा कर रहे थे और पंजाब के उद्योगपति और व्यापारिक घराने उत्तर प्रदेश में निवेश करने वहां के मुख्यमंत्री से मिल रहे। साफ है कि मान सरकार मौजूदा उद्यमियों और उद्योगपतियों के हितों की रक्षा करने में बुरी तरह विफल रही है।  प्रताप सिंह बाजवा, नेता प्रतिपक्ष। 
 
पंजाब सरकार को बाहर के दौरे करने से पहले घर के हालात देखने चाहिए। यह चिंता का विषय है कि यहां के उद्योगपति बाहर निवेश करने जा रहे हैं। सुखपाल सिंह खैरा कांग्रेस नेता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें