फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएनटी और आंख की बन्द ओपीडी जल्द खुलने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में ईएनटी और आंख की 9 महीने से बंद ओपीडी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दो-चार दिन के अंदर अस्पताल में सभी विभागों की ओपीडी पहले की तरह चलने लगेगी। इसके लिए संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए हर स्तर पर व्यवस्था की जा रही है। कोरोना के कारण अस्पतालों की बंद की ओपीडी को दोबारा संचालित कर दिया गया है।
विज्ञापन

मरीजों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए जीएमएसएच-16 में आंख और ईएनटी की ओपीडी फिलहाल शुरू नहीं की गई थी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि इन दोनों विभागों के मरीजों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए बंद ओपीडी का संचालन दो-चार दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। डॉ. नागपाल का कहना है कि ओपीडी में पंजीकरण, सैनिटाइजेशन व कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देश का सख्ती से पालन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ओपीडी में आने पर अपनी कोरोना जांच जरूर कराएं, जिससे वह खुद के साथ अपने परिवार और अन्य लोगों को संक्रमण से बचाने में स्वास्थ्य विभाग की मदद कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें