फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात की ठंड हुई कम, 11 को बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौसम में आए बदलाव में जल्द परिवर्तन दिखेगा। साथ ही दिन व रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब से साउथ ईस्ट राजस्थान की ओर एक ट्रफ रेखा बन रही है, जिससे 11 दिसंबर को हल्की बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर, एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हुआ है, जो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व बारिश लाएगा। दोनों मौसमी सिस्टम के आने से 12 दिसंबर से चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ के दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। इससे रात की ठंड में कमी आई है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सोमवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि तापमान में आए बदलाव के पीछे राजस्थान व पंजाब की सीमा पर बना एक सरकुलेशन सिस्टम है। इसकी वजह से दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अगले तीन दिन भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उसके बाद गिरावट आने के आसार हैं।
अगले तीन दिन कैसा रहेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। बुधवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के बीच रिकार्ड किए जा सकते हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के बीच रिकार्ड किए जाने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें