फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंकदर सिंह के ट्रस्ट से जुड़े लोग ध्यान दें

Wed, 15 Jan 2014 04:08 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली और पंचकूला में राष्ट्रीय सर्व शिक्षा अभियान के नाम पर ठगी करने वाले सिकंदर सिंह के दूसरे ट्रस्टों की जांच भी होगी।
विज्ञापन


पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान मोहाली पुलिस को निर्देश जारी किए कि सिकंदर सिंह के पत्नी या फिर अन्य रिश्तेदारों के नाम पर चल रहे ट्रस्टों की भी जांच की जाए।
विज्ञापन


मोहाली पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। हाईकोर्ट ने मामले की आगामी सुनवाई 28 मार्च के लिए निर्धारित की है।

वहीं दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था ने राष्ट्रीय सर्व शिक्षा अभियान ट्रस्ट ने पांच लाख की दूसरी किश्त भी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के पास जमा करवा दी है।

मामले के आरोपी सिकंदर सिंह ने इस फ्रेंचाइजी के नाम पर बेरोजगार युवाओं से यह पैसा वसूला था। हाईकोर्ट ने मोहाली पुलिस को निर्देश जारी किए कि ट्रस्ट के नाम पर सभी बैंक एकाउंट की भी जांच की जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही हाईकोर्ट ने सिकंदर सिंह के खिलाफ एक महीने में चालान पेश करने के भी निर्देश मोहाली पुलिस को जारी किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें