फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैकिंग के साथ अब साइकिलिंग भी कर सकेंगे लोग

Fri, 23 Oct 2015 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में हर माह ट्रैकिंग का लुत्फ उठाने के साथ अब साइकिलिंग का मजा ले सकेंगे। पर्यावरण डिपार्टमेंट ने नवंबर से हर महीने साइकिलिंग कराने का फैसला लिया है। इन्वायरमेंट डिपार्टमेंट के डायरेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सिर्फ तारीख का एलान करना बाकी है।
विज्ञापन


साइकिलिंग में कोई भी हिस्सा ले सकेगा। लोगों को सिर्फ अपनी साइकिल लानी होगी, इसके लिए ट्रैक तैयार है। लोगों की इसमें काफी दिलचस्पी है, इसलिए इस योजना को सिरे पर चढ़ाने की जोर-शोर से तैयारी चल रही है। डिपार्टमेंट की ओर से पहले से ही हर महीने सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में ट्रैकिंग का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें लगातार ट्रैकर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। दो अक्तूबर को आयोजित ट्रैकिंग में 700 लोगों ने हिस्सा लिया था। डिपार्टमेंट का मानना है कि ट्रैकिंग से हटकर भी कुछ आयोजन होने चाहिए, ताकि लोग बोर न हो। इसलिए डिपार्टमेंट ने कुछ नया करने का सोचा है।
विज्ञापन


छह किलोमीटर का होगा ट्रैक
संतोष कुमार ने बताया है कि लेक के पीछे साइकिल का ट्रैक पहले से ही मौजूद है। कुछ खास मौकों पर साइकिलिंग भी हो चुकी है। यह ट्रैक सुखना लेक के पीछे बना हुआ है। सुखना लेक के पीछे स्थित गुरुद्वारे के साथ कच्चा रास्ता बना हुआ है। यह लेक के साथ-साथ रेगुलेटरी एंड तक जाता है। इसकी दूरी करीब तीन किलोमीटर है। साइकिलिंग के दौरान तीन किलोमीटर जाना और तीन किलोमीटर आना शामिल होगा।

साइकिलिंग के साथ माइग्रेटरी बर्ड्स का लुत्फ
दीपावली के बाद साइकिलिंग का आयोजन किया जाएगा। उस दौरान ट्रैक पर दूरबीन भी रखी जाएगी ताकि माइग्रेटरी बर्ड्स को देखने का सुखद अनुभव भी लोगों को मिल सके। नवंबर तक माइग्रेटरी बर्ड्स भी आ जाएंगी। हालांकि कुछ आ भी चुकी हैं। सबसे पहले माइग्रेटरी बर्ड्स सुखना के रेगुलेटरी एंड पर आती हैं।

डेनमार्क रवाना होंगे अफसर
चंडीगढ़ में क्लाइमेंट चेंज एक्शन प्लान को सिरे चढ़ाने के लिए एडवाइजर विजय कुमार देव, इन्वायरमेंट डिपार्टमेंट के डायरेक्टर संतोष कुमार, नगर निगम की कमिश्नर भावना गर्ग और सेक्रेटरी विक्रम देव दत्त एक हफ्ते के लिए कोपेनहेगेन व ब्रुसेल्स के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान कार्बन फ्री सिटी, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अपग्रेडेशन, वेस्ट टू वेल्थ व अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें